..................... rashmika mandanna and vijay deverakonda going for vacation to maldives viral video reveals the truth - Hindi Filmibeat

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वेकेशन के लिए जा रहे हैं Maldives, वायरल वीडियो में सामने आई सच्चाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एकसाथ वेकेशन के लिए मुंबई से मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया है।

rashmika mandanna
Rashmika Mandanna Viral Video: साउथ की फेमस एक्ट्रेस और नेशनल क्रश के रूप मशहूर रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में रश्मिका मंदान की पहली बॉलीवुड फिल्म गुबाय रिलीज हुई है जिसमें वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। लोग इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में रश्मिका मंदाना का सिंपल लुक लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से रश्मिका मंदाना और साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कभी कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक दूसरे के प्यार में तो कभी उनके ब्रेकअप की खबरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच खबर है कि रश्मिका और विजय एकसाथ वेकेशन के लिए मुंबई से मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया है।

मालदीव जा रहे हैं रश्मिका और विजय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले भी इनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। ऐसे में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय ने एक जैसे कलर के आउटफिट्स पहने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल हाल ही में मुंबई से मालदीव में वेकेशन मनाने के लिए साथ निकला है।

लव रिलेशनशिप पर रश्मिका मंदाना का बयान
इससे पहले एक इवेंट के दौरान जब रश्मिका मंदाना से पूछा गया था कि क्या वह विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं तो उन्होंने कहा था- अभिनेता हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और मीडिया उनके बारे में बात कर सकता है, लेकिन जब मेरी बात आती है, तो मैं लोगों को निष्कर्ष पर न जाने के लिए ही कहती हूं। रश्मिका ने आगे कहा था- हम दोनों की सोच कई मामलों में एक जैसी ही है। इसलिए हम अच्छे दोस्त बन गए हैं। हमारे काफी कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। मैं विजय के साथ आगे काम करना चाहती हूं। अगर हमारे लिए कोई अच्छी कहानी है तो हम साथ में काम जरूर करेंगे। वहीं रश्मिका मंदाना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म गुडबाय के प्रमोशनल इवेंट के दैरान विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था- विजय बहुत ही क्यूट हैं। हम दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन हमारे रिलेशनशिप के बार में मैं जब तक आपसे कुछ न कहूं तब तक आप किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना
साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदना सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में ही रश्मिका फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं। रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' और रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी। वहीं रश्मिका एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'कुशी' में दिखाई देंगी।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X