विवादों में है रश्मिका मंदाना और विकी कौशल का अंडरवियर ऐड, लोगों ने बताया बेहुदा
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल का एक विज्ञापन चर्चा में हैं। इस ऐड शूट को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला और यूजर्स ने इन सितारों की जमकर आलोचना भी की। हुआ यूं कि हाल में ही एक अंडरवियर का ऐड जारी हुआ जिसमें साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की जोड़ी नजर आई।
इस अंडरवियर की ऐड में दिखाया गया है कि रश्मिका मंदाना विक्की कौशल के अंडरवियर को देखकर आकर्षित हो जाती हैं और रोमांटिक होने लगती हैं। इस ऐड को देख ट्रोलर्स ने दोनों ही सितारों को सोशल मीडिया पर घेरा और इनकी जमकर आलोचना भी की।

ऐड वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल योग कर रहे हैं और इस दौरान उनके अंडरवियर का स्ट्रिप दिखने लगता है। इसे देख रश्मिका मंदाना उनसे अट्रैक्ट होने लगती है। इस ऐड के कॉन्सैप्ट को लोगों ने बेहुदा, चीप और भद्दा बताया।
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अल्लु अर्जुन के अपोसिट पुष्पा फिल्म में नजर आने वाली हैं और हाल में ही उनका बोल्ड लुक भी रिलीज हुआ। वहीं रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी भी कर चुकी हैं।
रश्मिका बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के साथ गुड बाय से डेब्यू करेंगी। रश्मिका को बॉलीवुड में काम करने का पहला मौका ही अमिताभ बच्चन के साथ मिला है। वहीं बात करें विक्की कौशल की तो वह उधम सिंह में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











