रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन के साथ वायरल हुई 'गुड बाय' की ये तस्वीर, फैंस कर रहे हैं तारीफ!
हाल ही में नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हुईं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैँ। उनके वीडियो और तस्वीरें इतनी तेजी से वायरल होती हैं कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। इसके अलावा वो एक बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा हैं जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ वो स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आने वालीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म गुड बाय की।
इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और रश्मिका इसमें अमिताभ बच्चन के साथ करके काफी एक्साइटेड हैं। इस समय एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जो कि एक फैन पेज पर साझा की गई है।

दरअसल इस तस्वीर को एक लीक तस्वीर बताया जा रहा है जो कि गुड बाय के सेट से वायरल हुई है। इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन के साथ साथ गुड बाय की स्टारकास्ट नजर आ रही है।

ज्यादा एक्साइटेड हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि ये रश्मिका की फैमिली है जो कि फिल्म में नजर आने वाली है। रश्मिका इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसका एक कारण अमिताभ बच्चन के साथ काम करना भी है।

सोचा नहीं होगा ये...
उन्होने शायद ही कभी सोचा होगा कि वो किसी दिन बिग बी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

फिल्में रिलीज होंगी
महानायक भी इसके अलावा कई दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और आने वाले समय में एक से बढ़कर कई फिल्में रिलीज होंगी।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं और काफी जल्दी ये रिलीज होने वाली हैँ।


Click it and Unblock the Notifications