रश्मिका मंदाना से रिपोर्टर ने पूछा मंगेतर के बारे में सवाल, विजय देवरकोंडा ने ऐसे बंद करवाया मुंह!

rashmika mandanna, vijay deverakonda

कुछ समय से लगातार एक खबर चर्चा में चल रही है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। ऐसे में कुछ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जो कि आपको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर देगी।

लेकिन बीते दिन को खबर सामने आई वो कुछ और ही थी और लोगों इससे झटका लग सकता है। एएनआई की मानें तो ये सिर्फ अफवाह है और इसका खुलासा दोनों के करीबियों ने किया है। इस बीच रश्मिका मंदाना का अतीत सामने आया है क्योंकि उनकी सगाई इसके पहले भी एक शख्स से हो चुकी है।

जी हां, जो नहीं जानते उनको बता दें कि मशहूर कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ रश्मिका रिश्ते में थीं और सगाई हुई थी। हालांकि बाद में वो टूट गई। इस बीच खबर है कि एक बार रश्मिका से विजय देवरकोंडा के सामने रिपोर्टर ने रक्षित के बारे में पूछा था।

इस बात को तुरंत विजय ने काट दिया था और रिपोर्टर का मुंह बंद करवा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान रश्मिका मंदाना और विजय अपनी फिल्म डियर कॉमरेड का प्रचार कर रहे थे।

विजय देवरकोंडा ने इस सवाल के बदले रिपोर्टर से कहा, "मैं आपका प्रश्न भी नहीं जानता...लेकिन यह किसी का काम नहीं है। जैसे मैं कोई जवाब दे रहा हूं। मैं इस सवाल को भी नहीं समझता... यह किसी का काम कैसे है।'' इसके बाद दोनों को लेकर बातें शुरु हुईं थीँ। इस वक्त वो काफी चर्चा में हैं।

रक्षित शेट्टी के साथ करियर की शुरुआत

रश्मिका ने किरिक पार्टी में रक्षित शेट्टी के साथ अभिनय की शुरुआत की और उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने सगाई कर ली। 2017 में उनकी सगाई की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि, 2018 में सगाई टूट गई। अब देखने वाली बात होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कब शादी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X