..................... Rashmika Mandana Rakshit Shetty engagement photos viral again, is this why the relationship broke? - Hindi Filmibeat

13 साल बड़े शख्स से शादी करने वाली थीं रश्मिका मंदाना, सगाई की तस्वीरें वायरल, इसलिए टूटा था रिश्ता?

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna Engagement- रश्मिका मंदाना आज भले ही साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में बवाल काट रही हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उन्होने काफी जल्दी शादी करने का फैसला लिया था। अगर ऐसा हो गया होता तो शायद रश्मिका आज इतनी बड़ी स्टार ना होती।

जी हां, ये सच्चाई है और रश्मिका मंदाना की सगाई महज 21 साल की उम्र में ही हो गई थी। अब फिर से उनकी सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनके मंगेतर को लेकर बातें हो रही हैं।

बता दें कि रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी के साथ सगाई कर ली थी और दोनों ने काफी खुश थे। तस्वीरों में दोनों को एक साथ पोज देते हुए रिंग दिखाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रश्मिका की ये तस्वीरें वायरल हुई हैं।

13 साल छोटी हैं रश्मिका

रश्मिका मंदाना और उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी की उम्र में 13 साल का फासला है। आज रश्मिका मंदाना की उम्र 29 साल है और रक्षित 42 साल के हैं। बता दें कि रश्मिका की फिल्म किरिक पार्टी के हिट होने के बाद उन्होने रक्षित को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया था और सगाई कर ली थी। हालांकि बाद में ये सगाई किसी पारिवारिक समस्या के चलते खत्म हो गई थी। उसके बाद रश्मिका लगातार काम कर रही हैं और उनका नाम विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

वर्कफ्रंट

रश्मिका मंदाना लगातार फिल्में कर रही हैं और कुछ समय पहले वो पुष्पा 2 और सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आईं थीं। दोनों फिल्मों में अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया था। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं और उनकी क्यूट हरकतों को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X