..................... रणबीर कपूर के साथ ये सीन करने के बाद सेट पर फूट फूटकर रोईं थीं रश्मिका मंदाना Rashmika Manadanna cried on the set after slap scene with Ranbir Kapoor, revealed now - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर के साथ ये सीन करने के बाद सेट पर फूट फूटकर रोईं थीं रश्मिका मंदाना, बोलीं- मेरा दिमाग...

rashmika mandanna, animal, ranbir kapoor

एनिमल फिल्म ने लोगों को हिला डाला था। जिस तरह का परफॉर्मेंस रणबीर कपूर ने दिया था वो काफी अलग था। हालांकि रश्मिका मंदान के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई थी।

लेकिन अब पता चला है कि शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर के साथ एक सीन किया था जिसके बाद वो फूट फूटकर रोईं थीं। अब रश्मिका ने खुद इसको लेकर खुलासा किया है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा।

रश्मिका ने रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाई थी और जिस सीन में वो रोईं थीं इसमें रश्मिका के द्वारा रणबीर को थप्पड़ मारना था। हालांकि इस सीन को एक टेक में शूट किया गया था और सीन के पूरे होने के बाद वह रो पड़ीं थीं।

रश्मिका मंदाना ने किया खुलासा

रश्मिका बोलीं, "पूरा सीक्वेंस एक टेक में था क्योंकि इसमें बहुत कुछ घूम रहा था। इसका अंदाजा पहले से नहीं था कि मैं क्या करने जा रही हूं। संदीप ने मुझसे सिर्फ यह महसूस करने के लिए कहा कि इस स्थिति में कोई व्यक्ति कैसा महसूस करेगा। बस यही याद है। मुझे एक्शन और कट के बीच कुछ भी याद नहीं है। मेरा दिमाग बिल्कुल काम करना बंद चुका था।''

रश्मिका ने आगे कहा, "सीक्वेंस के बाद, मैं सच में रो रही था। मैंने उन्हे थप्पड़ मारा है, मैं चिल्ला रही हूं, हंगामा हो रहा है और मैं रणबीर के पास जाती हूं और कहती हूं, 'क्या यह ठीक था? क्या तुम ठीक हो?'' अभिनेता का रिएक्शन काफी प्रोफेशनल था। गौरतलब है कि फिल्म ने काफी दमदार कमाई की है और इस वक्त लोगों के जहन में बसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X