'रश्मिका देवरकोंडा..' भीड़ में से किसी ने चिल्लाया ये नाम, शर्म से पानी पानी हो गईं Rashmika Mandanna!

Rashmika Mandanna was called Rashmika Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच क्या है ये बात किसी से छिपी नहीं है। अक्सर दोनों को एक साथ इस अंदाज में देखा जाता है कि कोई भी बता सकता है कि वो रिश्ते में हैं।
हालांकि पब्लिकली दोनों ने इसको लेकर कुछ कुबूल नहीं किया है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है और ये वीडियो काफी कुछ कहता है। दरअसल इस वीडियो में रश्मिका मंदाना किसी पब्लिक इवेंट पर थीं और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको इसका अंदाजा भी नहीं होगा।
किसी ने उनका नाम लेकर पुकारा लेकिन सरनेम पूरी तरह से बदल दिया। रश्मिका मंदाना चौंक गईं और एक पल के लिए ऐसा था कि शायद उनको समझ में नहीं आया था कि कैसे रिएक्ट करना है।
रश्मिका देवरकोंडा कहकर चिल्लाना लगे फैन
रश्मिका मंदाना के एक्सप्रेशन इस वीडियो में तब बदलते हुए नजर आते हैं जब भीड़ में खड़ा कोई फैन आवाज लगाता है और कहता है, 'रश्मिका देवरकोंडा..' बता दें कि रश्मिका का सरनेम मंदाना है और ये फैन ऐसा रिएक्ट कर रहा था जैसे कि उनकी शादी विजय देवरकोंडा से हो चुकी है और वो अपना सरनेम भी बदल चुकी हैं। अभिनेत्री जब ये आवाज सुनती हैं तो शांत हो जाती हैं फिर बिना कुछ रिएक्ट करे मुस्कुराकर इस बात को इग्नोर करती हुई नजर आती हैं। लेकिन ये नाम सुनकर उनके चेहरे पर शर्म देखी जाती सकती है। वीडियो को gulteofficial ने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। बता दें कि रश्मिका मंदाना अक्सर वायरल होती हैं।
कब करेंगे शादी?
साउथ के दोनों सुपरस्टार शादी कब करेंगे ये एक बड़ा सवाल फैंस के दिल में अक्सर उठता है। हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई थी और बिना शर्म किए विजय ने सबके सामने रश्मिका मंदाना के हाथ पर किस कर लिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनो को लेकर फिर से कई तरह की बातें हुईं थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











