तापसी पन्नू ने दिखाया दर्द : हमारी फिल्म का बजट मेल एक्टर की एक फीस जितना होता है
रश्मि रॅाकेट फिल्म को लेकर तापसी पन्नू कई दिनों से काफी मेहनत और तैयारी कर रही हैं। रश्मि रॅाकेट एक एथलेटिक बेस्ड फिल्म है। तापसी ने इस फिल्म के लिए कहानी अनुसार अपनी बॅाडी पर भी काफी मेहनत की है। जिसका एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल भी हुआ था।
लेकिन एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने मेल कलाकारों की फीस और उनकी फिल्मों के बजट पर जिक्र किया है। आपको बता दें कि काफी समय पहले इस बात की चर्चा तेजी से हुई थी कि फीमेल कलाकारों के मुकाबले मेल कलाकारों को काफी अधिक फीस दी जाती है। एक बार फिर से तापसी पन्नू ने इसी मसले को उठाकर एक्ट्रेस होने के नाते अपनी राय जाहिर की है।

तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आपके पास फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में उतना बजट नहीं होता जितना कि मेल सेंट्रिक फिल्मों का बजट होता है। चलिए जानते हैं पूरी खबर कि तापसी पन्नू ने क्या बोला है।


Click it and Unblock the Notifications