..................... तापसी पन्नू की फिल्म रश्मि रॉकेट के एडिटर अजय शर्मा का निधन! Rashmi Rocket's Editor Ajay Sharma passes away due to Corona Virus! - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू की फिल्म रश्मि रॉकेट के एडिटर अजय शर्मा का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित!

कोरोना वायरस की महामारी के बीच कब किसको क्या खबर सुनने को मिल जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ऐसी ही एक खबर इस समय फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है जो कि सभी को चौकाने वाली है। बता दें कि अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। इस खबर के बाद उनके चाहने वाले, परिवार वाले व सितारे काफी सदमें में हैं। गौरतलब है कि उन्होने अपनी अंतिम सांस मंगलवार 4 मई को ली।

बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि आर्पित कर रहे हैं। मिर्जापुर एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने उनके निधन का जानकारी ने ट्वीट कर दी थी। उन्होने लिखा था कि.. 'टूट गई हूं, हमने आज अलय शर्मा को खो दिया। वो सिर्फ एक बेहतरीन एड‍िटर ही नहीं बल्क‍ि इंसानियत का हीरा भी थे।'

rashmi rocket, रश्मि रॉकेट

अजय शर्मा इस समय तापसी पन्नू की रश्मि रॉकेट एडिट कर रहे थे जो कि रिलीज नहीं हुई है। उनके काम की बात करें तो उनका योगदान काफी ज्यादा रहा है।

रश्मि रॉकेट के अलावा जग्गा जासूस, कारवां, लूडो, इंदू की जावनी, हाईजैक, प्यार का पंचनामा 2, क्रूक, तुम मिले, ये जवानी है दिवानी, आग्निपथ,

काई पो चे, लाइफ इन ए मेट्रो जैसी कई धमाकेदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैँ। इसके अलावा हालिया रिलीज वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स का हिस्सा भी वो थे। फिल्म जगत काफी शोक में है और इस भारी नुकसान के हो जाने के बाद दुख व्यक्त कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X