..................... रश्मि रॉकेट के आखिरी शेड्यूल के लिए भुज पहुंची तापसी पन्नू Rashmi rocket last schedule in Bhuj, Taapsee pannu's Photo viral - Hindi Filmibeat

रश्मि रॉकेट के आखिरी शेड्यूल के लिए भुज पहुंची तापसी पन्नू, वायरल हुई तस्वीर

इंड्स्ट्री की दमदार अदाकाराओं में से एक तापसी पन्नू लगातार किसी ना किसी धमाकेदार फिल्म का हिस्सा बनती रहती हैं और इस समय वो फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक एथलीट का रोल निभा रही हैं। लेकिन अब जब खबर सामने आई है वो उनके फैंस के लिए काफी अच्छी है। खबर है कि तापसी पन्नू अपनी इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए भुज पहुंच गई हैं।

यहां से उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि उन्होने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी है और पीछे भुज लिखा हुआ नजर आ रहा है।

rashmi rocket, taapsee pannu, रश्मि रॉकेट, तापसी पन्नू

आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित, रश्मि रॉकेट का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया द्वारा किया गया है। तापसी पन्नू इस समय एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में कर रही हैं।

हाल ही में वो फिल्म सांड की आंख में नजर आईं थीं और फिल्म ने धमाका कर दिया था। अब वो फिल्म थप्पड़ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी चर्चा रही थी और लोगों का मानना था कि फिल्म के सहारे एक ऐसा मैसेज देश को दिया गया जिससे कइयों की जिंदगी में बदलाव आएगा।

तापसी पन्नू ने कई फिल्मों में अपने दमदार रोल से फैंस को प्रभावित किया है और काफी चर्चा में रहती हैं। तापसी पन्नू ने साउथ में भी अपना अच्छा खासा नाम कमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X