बॉलीवुड पर रश्मि देसाई का दर्दनाक खुलासा- फिल्म में काम मांगने पर 'टीवी एक्टर' बोला जाता है, ये अपमान है
बिग बॅास 13 से निकलने के बाद रश्मि देसाई बीते एक साल से अपनी तस्वीरों के साथ निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। रश्मि देसाई उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कि बेबाकी से अपनी राय जाहिर करती हैं। टीवी में रश्मि देसाई को कई प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन वह एक प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने में यकीन करती हैं।
हाल ही में रश्मि देसाई ने फिल्मों में काम नहीं मिलने को लेकर अपना दर्द जाहिर किया है। रश्मि देसाई ने बताया है कि बॅालीवुड इंडस्ट्री में टीवी कलाकारों को मौका नहीं दिया जाता है। उन्हें केवल टीवी एक्टर के नाम से जाना जाता है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रश्मि देसाई ने कहा कि टीवी स्टार्स के साथ भेदभाव किया जाता है। इसका उन्हें काफी बुरा लगता है। रश्मि देसाई ने कहा कि जब भी कोई टीवी एक्टर किसी फिल्म में रोल मांगने जाता है तो उसे काम नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications