राखी सावंत की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे, रश्मि देसाई के गले लगकर रोईं, Video

rakhi sawant, rashmi desai

अभिनेत्री राखी सावंत इस वक्त काफी दुखी हैं और क्योंकि 28 जनवरी को उन्होने अपनी मां जया भेड़ा को खो दिया था और वो काफी समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। खबर थी कि वो काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से भी परेशान रहीं हैं। इस वक्त कुछ वीडियो और खबरें सामने आ रहीं हैं जिसमें पता चला है कि राखी सावंत की मां के अंतिम संस्कार में कौन कौन से सितारे पहुंचे थे। इस वक्त खबर है कि इस दौरान फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पहुंची थीं।

इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की वीडियो भी वायरल हो रहा है। जी हां, रश्मि देसाई और राखी सावंत भले ही बिग बॉस के दौरान भिड़ती दिखाई दे रहीं हों लेकिन इस दौरान वो ढांढस बंधाने के लिए पहुंची हैं।

राखी सावंत ने गले लग कर दुख किया व्यक्त

जो वीडियो वायरल हो रहा इस दौरान सभी नजर आ रहे हैं और मां के लिए प्रार्थना हो रही है। राखी सावंत इस दौरान दुआ वाले हाथ उठाए दिख रहीं हैं और उनके साथ उनके पति भी है। रश्मि देसाई भी वहीं पर हैं और जाते हुए उनको धन्यवाद करने के लिए राखी सावंत उठती हैं और गले लगकर रोने लगती हैँ। रश्मि ने उनको चुप कराया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कहां हुआ है अंतिम संस्कार?

राखी की मां का अंतिम संस्कार अंधेरी के ओशिवारा स्थित कब्रिस्तान में किया गया। राखी और उनके भाई राकेश अपनी मां के पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले आए और वे उन्हें अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि के लिए कब्रिस्तान हॉल में ले गए। राखी सावंत के फैंस लगातार उनकी मां के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

Read more about: rakhi sawant rashmi desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X