Yodha- सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म में नजर आएंगी दिशा पाटनी और राशि खन्ना, रिलीज डेट का ऐलान!
फिल्म शेरशाह में अपने जबरदस्त एक्शन और अभिनय से सबको चौंकाने के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी "योद्धा" में नजर आने वाले है और उनके साथ नजर आएंगी दो अविश्वसनीय महिला कलाकार। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं और पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।
हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है की है। उनका ट्वीट दो मामलों में काफी अहम माना जा रहा है,

एक तो इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है और दूसरा फिल्म की एक्ट्रेसेस का ऐलान उन्होने किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पाटनी और राशि खन्ना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली हैं और ऐसा पहली बार होगा कि ये कलाकार एक साथ नजर आएं।

करण जौहर लिखते हैं
करण जौहर लिखते हैं, "आईए योद्धा की अभूतपूर्व और अपेक्षित रूप से प्रतिभाशाली महिला नायिकाओं से मिलिए! निडर, सुंदर और सबसे मोहक दिशा पटानी, साथ ही अपनी मासूमियत और चमक को किरदार में लाने वाली राशि खन्ना इन दोनों का परिवार में स्वागत है।

रिलीज डेट का ऐलान
सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना अभिनीत, धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित, सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित फिल्म "योद्धा" 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'' करण जौहर का ये पोस्ट चर्चा में है।

खतरनाक नजर आ रहे हैं
इस पोस्ट के साथ करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला लुक भी साझा किया है और काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। हाथ में बंदूक लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने टारगेट पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

शानदार कलाकार
ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अलग इमेज बनाने वाले हैं। वो कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं है और शेरशाह में उन्होने इस बात को साबित करके दिखाया है।

कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं
सिद्धार्थ मल्होत्रा इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और आने वाले समय में वो कई बड़े धमाके करने वाले हैँ। करण जौहर की ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications