उर्वशी रौतेला पर भड़कीं रश्मि देसाई, बोलीं- हिंदू धर्म का मजाक बनकर रह गया है...

Rahami desai

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने बयानों को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में दिए गए उनके इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसा कह दिया जो उनपर ही अब भारी पड़ रहा है। चलिए जानते हैं कि उर्वशी ने आखिर ऐसा क्या कह दिया है कि मंदिर के पुजारियों के साथ ही अब एक्ट्रेसेस भी उनपर भड़कने लगी हैं।

उर्वशी रौतेला पर भड़के मंदिर के पुजारी
एक पॉडकास्ट में उर्वशी रौतेला ने यह दावा किया था कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के एक किलोमीटर के दायरे में एक मंदिर स्थित है जो उनके नाम का है। और लोग वहां माथा टेकने आते हैं। बता दें कि उर्वशी के इस बयान को सुन कई पुजारी भी भड़क गए हैं। मंदिर के पुजारियों ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। वहीं हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का भी रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने भी उर्वशी रौतेला की फटकार लगाई है।

रश्मि देसाई ने लगाई फटकार
रश्मि देसाई उर्वशी की निंदा करते हुए कहती हैं कि 'यह दुर्भाग्य है कि इसी चीजों के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया जा रहा है। भारत में हिंदू धर्म का मजाक बनाया जा रहा है। रश्मि आगे कहती हैं कि वैसे वह भी अपना जवाब दोहरा रही हैं और वह सही भी हैं। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जानबूझकर बेतुकी बातें करना। यह बहुत ही दुख की बात है। कृप्या धर्म को लेकर ना खेलें।'

उर्वशी रौतेला की टीम ने जारी किया बयान
वहीं लगातार हो रही उर्वशी रौतेला की आलोचना पर उनकी टीम का रिएक्शन आया है। उर्वशी रौतेला की टीम ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- 'उर्वशी रौतेला ने बोला था कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है ना की उर्वशी रौतेला का मंदिर है। अब लोग ढंग से बातों सो सुनते भी नहीं हैं। सिर्फ उर्वशी सुनकर या मंदिर सुनकर खुद ही यह अंदाजा लगा लेते हैं कि उर्वशी रौतेला की पूजा की जाती है। इस वीडियो को जरा ढंग से सुनें और तब बोलें।'

होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई
टीम ने यह भी कहा कि 'दिल्ली यूनिवर्सिटी में दमदमी माई बनाकर उनकी पूजा भी की गई थी जिसका न्यूज आर्टिकल भी है।' वहीं आगे कहा जाता है कि 'जिन लोगों ने उर्वशी रौतेला के खिलाफ उलझन भरी बातें कही हैं। उनपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी इंसान पर निराधार आरोप लगाने से पहले तथ्यों को जांच लें।'

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela rashami desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X