..................... Rashami Desai cosy video viral Rashami Desai romantic dance leaves netizens speculation new boyfriend - Hindi Filmibeat

Rashami Desai Video: रश्मि देसाई को मिला नया बॉयफ्रेंड? बाहों में कोजी हसीना का वीडियो वायरल

Rashami Desai New Boyfriend

Rashami Desai New Boyfriend: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई बीते कुछ दिनों से सुर्खियों से दूर ही रही हैं। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से ही रश्मि देसाई ने जैसे खुद को लाइमलाइट में आने से रोक रखा था। हालांकि कुछ समय से रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही हैं।

एक्ट्रेस इन दिनों खूब फोटोशूट करवा रही है। बता दें कि बीते मंगलवार को ही टीवी शो 'उतरन' फेम रश्मि देसाई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में रश्मि देसाई एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की नजदीकियों को देखकर लोग सवाल खड़े करने लगे हैं।

सामने आए इस वीडियो में रश्मि देसाई और ये शख्स अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के रोमांटिक गाने 'मेरे यारा' पर डांस कर रहे हैं। कुछ जगहों पर दोनों की क्लोजनेस देखकर लोग भड़कते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इस वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर और डांसर शुभ्रनिल पॉल हैं।

शुभ्रनिल टीवी की कई एक्ट्रेसेस के साथ पहले भी डांस के लिए कोलेब कर चुके हैं। फिलहाल तो रश्मि देसाई के इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, 'ये जोड़ी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है।' वहीं तमाम लोग रश्मि देसाई के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं।

Read more about: rashami desai bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X