राशा थडानी का नो मेकअप लुक देख फिदा हुए लोग, मां रवीना टंडन के साथ पहुंची हैं बनारस

Rasha Thadani in Banaras: राशा थडानी इंडस्ट्री में एंट्री मारकर सभी को अपने अभिनय और डांस से प्रभावित किया था। लेकिन वो फिर से ब्रेक पर हैं और इस वक्त उनका एक वीडियो सीधे बनारस से वायरल हो रहा है।
जी हां, ये पहली बार नहीं है जब राशा अपनी मां और शानदार अदाकारा रवीना टंडन के साथ किसी मंदिर में गईं हैं बल्कि पहले भी ऐसा नजारा देखने को मिल चुका है।
लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो थोड़ा खास है क्योंकि इसमें रवीना टंडन बेहद सिंपल से लुक में दिख रही हैं। नाव में बैठीं राशा और रवीना को देखते ही बनता है।
नो मेकअप लुक
राशा थडानी इस वीडियो में काफी अच्छी लग रही हैं। इसके पहले आपने शायद उनको हमेशा मेकअप में या फिर किसी इवेंट पर सज धज कर आते हुए देखा होगा। लेकिन पहली बार राशा को नो मेकअप में देखकर फैंस हैरान हैं। वो बेहद सुंदर लग रही हैं। हरे रंग के सलवार सूट में वो काफी अच्छी लग रही हैं। नाव में बैठीं रवीना टंडन और राशा थडानी खुश हैं और हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। राशा थडानी के साथ साथ रवीना टंडन भी कोई बार करके हंस रही हैं। इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं और उनके चाहने वालों के कमेंट्स आ रहे हैं।
राशा का डेब्यू
राशा थडानी ने साल 2025 में ही अपनी फिल्म आजाद से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक गाना था उई अम्मा जिसको काफी पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली थी लेकिन गाना काफी शानदार रहा था। फिलहाल आप देखिए बनारस से वायरल हो रहा ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











