रवीना टंडन के साथ राशा थडानी ने किए 12 ज्योतिर्लिगों के दर्शन, माथे पर तिलक चंदन लगाए तस्वीरें वायरल

रवीना टंडन ने अपने बच्चों की परवरिश काफी अच्छी तरह से की है। इस वक्त वो और उनकी बेटी राशा थडानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल राशा के साथ रवीना टंडन ने 12 ज्योतिर्लिंगो की यात्रा पूरी की है।
इसके बाद मां और बेटी को काफी खुश देखा गया। स्वीरों की बात करें तो राशा और रवीना को समुद्र किनारे विधि विधान से पूजा करते हुए देखा जा सकता है। किसी तस्वीर में दोनों ने माथे पर तिलक चंदन लगाया है तो कहीं पर दोनों सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।
किसी तस्वीर पर मां-बेटी को पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक पैपराजी पेज ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, ''रवीना और राशा उस भूमि के शीर्ष पर हैं जहां रामसेतु केदारनाथ से रामेश्वरम तक पूरा करने की उनकी खोज शुरू होती है।''
इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हर हर महादेव।'' एक ने लिखा, ''हर हिंदू को जाना चाहिए, बहुत सुंदर है रामेश्वरम।'' एक ने लिखा, ''जय श्री राम सियाराम जय श्री महाकाल हर हर महादेव जय श्री राधे कृष्ण राधे।''
एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर, बहुत सुंदर, बिल्कुल एक जैसी दिख रही है...।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि राशा थडानी या रवीना टंडन किसी की तरफ से रिएक्शन सामने नहीं आया है।
इस वक्त दोनों भक्ति भावना में लीन है। कहा जा रहा है कि राशा काफी जल्दी इंडस्ट्री में अपने काम की शुरुआत करने वाली हैं। इसके पहले रवीना टंडन को उनको धार्मिक यात्राओं पर लेकर जा रही हैं। इस वक्त वायरल तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications