'मां से ज्यादा हॉट..' 19 साल की Rasha Thadani ने किलर लुक से गिराई बिजली, लोगों को याद आईं रवीना टंडन!

Rasha Thadani Photoshoot- राशा थडानी का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बिटिया ने फिलहाल किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोविंग किसी स्टार से कम नहीं है।
अक्सर उनकी खूबसूरती के चर्चे होते हैं। इस वीडियो में वो किसी इवेंट का हिस्सा बनती नजर आ रही हैं और शानदार ड्रेस पहनकर वॉक करतीं और तस्वीरें क्लिक करती दिख रहीं हैं।
महज 19 साल की उम्र में राशा को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है और रवीना टंडन से तुलना होने लगती है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग उनको मां की कार्बन कॉपी कह रहे हैं और कुछ का कहना है कि वो अपनी मां से भी ज्यादा सुंदर हैं।
क्या बोले लोग
राशा के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, माँ के गुण निराले हैं। लेकिन उम्मीद है कि बेटी और बेहतर काम करेगी।' एक ने लिखा, ''अपनी मां से बेहतरीन लगती है।'' एक ने लिखा, ''खूबसूरत है राशा।'' एक ने लिखा, ''सबसे सुंदर स्टारकिड।'' एक ने लिखा, ''मां के आगे कुछ नहीं।'' एक ने लिखा, ''रवीना टंडन की तरह लगती है लेकिन लेकिन लेकिन उनका स्पार्क ही कुछ अलग था वह अद्भुत स्टार हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
टैलेंटेड हैं राशा?
लोगों का कहना था कि वो काफी टैलेंटेड हैं और अगर फिल्मों में आती हैं तो वो अपनी मां से भी आगे जाने वाली हैं। रवीना टंडन का कहना है कि वो राशा को हर हाल में सपोर्ट करती हैं और वो जो चाहें कर सकती हैं। फिलहाल कुछ समय पहले उनका कॉलेज खत्म हुआ है और इसके बाद उनके तस्वीरें खबरों का हिस्सा रहती हैँ। वो कहीं भी नजर आ जाएं तो लोग रुककर उनकी एक झलक देखते हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











