Rasha Thadani ने सलवार सूट में दिखाई सादगी, खूबसूरती में फेल हो गए सारे स्टार किड्स!

रवीना टंडन की बेटी की बोल्ड तस्वीरें तो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल होती रहती हैं लेकिन इस बार लोग उनकी बोल्डनेस की नहीं बल्कि सादगी की तारीफ कर रहे हैँ। राशा थडानी इस दौरान जब बाहर निकली तो मीडिया के कैमरों ने उनको कैद कर लिया।
राशा ने सलवार और सूट पहना था और काफी सुंदर लग रहीं थीं। इतना तो तय है कि उनको देखकर लोगों की आँखे नहीं हटेंगी। राशा थडानी के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वायरल भयनी ने लिखा, ''आशा नु सूट सूट करदा- राशा, अपने खूबसूरत गुलाबी एथनिक पहनावे में 'रंगीला' लग रही है, पपराज़ी के फ्रेम में रंग की छटा बिखेर रही है।''
इसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है। राशा थडानी का ये लुक सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो गया है। इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह सारा अली खान, अनन्या और कई स्टार किड्स से भी ज्यादा खूबसूरत हैं...''
एक ने लिखा, ''वह सुंदर है। एक क्षण के लिए मुझे लगा कि वह तारा है।'' एक का कहना था, ''वह एक हीरोइन सामग्री है जो बहुत सुंदर है।'' एक का कहना था, ''सच में खूबसूरती माँ जैसी बेटी की तरह बनावटी नहीं होती।''
इस तरह से लोग प्यार लुटा रहे हैं। खूबसूरती में अपना मां रवीना टंडन को टक्कर देतीं राशा की कुछ तस्वीरें पहले भी वायरल हो चुकी हैं। उन्होने गोवा के बीच से कुछ समय पहेल तस्वीरें शेयर की थीं।
इन तस्वीरों की बाद करें तो ये सनसेट के दौरान की थीं। इस दौरान राशा ने अपने बोल्ड लुक को सबके सामने रखा है। फिलहाल आप देखिए राशा का ये बेहतरीन लुक जो कि आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है..


Click it and Unblock the Notifications