..................... टिप टिप बरसते पानी में राशा थडानी ने लगाई आग Rasha Thadani sets fire to the rain, Raveena Tandon's daughter's hot look goes viral! - Hindi Filmibeat

टिप टिप बरसते पानी में राशा थडानी ने लगाई आग, रवीना टंडन की बिटिया का हॉट लुक वायरल!

rasha thadani, raveena tandon

इस वक्त मीडिया की फेवरिट बनी हुईं राशा थडानी की तस्वीरें और वीडियो हमेशा सामने आते रहते हैं। रवीना टंडन की बिटिया इतनी खूबसूरत हैं कि किसी की भी निगाह उनपर से हटती ही नहीं है। इस वक्त फिर से उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है।

राशा थडानी इस दौरान बरसते पानी में गाड़ी से बाहर निकलीं थीं और उनको देखकर आपको रवीना टंडन का वो गाना याद आ जाएगा कि, ''टिप टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई।'' जी हां, शॉर्ट ड्रेस में राशा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और लोगों को भी काफी पसंद आ रहीं थीं।

इस वीडियो के साथ पैपराजी ने लिखा, ''राशा दिल चुरा रही है।'' इससे इतना तो तय है कि राशा थडानी सभी को काफी पसंद हैं। जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ लोग सोशल मीडिया पर भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह आकर्षक है ..... बिल्कुल अपनी माँ की तरह।'' एक ने लिखा, ''संघर्ष देख रहे हो बेचारी का? इतनी बारिश में भी खाना खाने आई है होटल में।''

एक का कहना था, ''सारी हिरोइनों की बेटियों से ज्यादा खूबसूरत रवीना टंडन की बेटी है।'' एक ने लिखा, ''राशा जल्दी ही करोड़ों दिलों की धड़कन बन जाएगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। राशा को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो काफी जल्दी फिल्मों में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।

पता चला था कि अजय देवगन काफी शानदार किरदार इस फिल्म में निभाने वाले हैं। अमन देवगन और राशा की इस नई जोड़ी को साल की सबसे बड़ी लॉन्चिंग के तौर पर देखा जा रहा है। अभिषेक कपूर द्वारा 'केदारनाथ' के साथ सारा अली खान को दिए गए लॉन्चपैड के बाद वो चर्चा में रहते हैं।

इसके पहले अभिषेक ने सुशांत सिंह राजपूत, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सारा अली खान और कई अन्य लोगों को सबसे शानदार तरीके से पहचाना और लॉन्च किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: rasha thadani raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X