माथे पर तिलक चंदन लगाकर केदारनाथ पहुंची राशा थडानी, मां रवीना टंडन के साथ दिए पोज!

रवीना टंडन अब अपनी बेटी राशा के साथ हर जगह ट्रैवेल करती हैं और दोनों को साथ में काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर इस वक्त भी राशा को लेकर बात की जा रही है। उनकी कुछ तस्वीरें सीधे केदारनाथ से सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में राशा और रवीना नजर आ रहे हैं। राशा थडानी ने एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। राशा को पूरी तरह से धार्मिक अवतार में देखा गया था। उन्होने माथे पर तिलक चंदन लगाया हुआ था। इसके साथ रवीना ने भी माथे पर तिलक और चंदन लगाया हुआ था।
इन तस्वीरों के साथ राशा ने कैप्शन लिखा है, ''blessed'' फिर क्या है उनके चाहने वालों ने लगातार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''महादेव का आशीर्वाद यूं ही बनी रहे आप पर, आपकी और रवीना मैम की खूबसूरत तस्वीरें हर हर महादेव।'' एक ने लिखा, ''हर हर महादेव शम्भो शंकरा।''
एक ने लिखा, ''जय केदारनाथ।'' एक का कहना है, ''दोनों ऐसी लड़कियाँ हैं जो हमेशा बहुत अच्छी दिखती हैं!!!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि राशा या रवीना किसी की तरफ से भी रिएक्शन नहीं आया है।
राशा की बात करें तो वो काफी टैलेंटेड हैं और अगर फिल्मों में आती हैं तो वो अपनी मां से भी आगे जाने वाली हैं। रवीना टंडन का कहना है कि वो राशा को हर हाल में सपोर्ट करती हैं और वो जो चाहें कर सकती हैं।
फिलहाल कुछ समय पहले उनका कॉलेज खत्म हुआ है और इसके बाद उनके तस्वीरें खबरों का हिस्सा रहती हैँ। वो कहीं भी नजर आ जाएं तो लोग रुककर उनकी एक झलक देखते हैं। फिलहाल आप देखिए राशा का पोस्ट जो कि चर्चा में है..


Click it and Unblock the Notifications