बिना मेकअप राशा थडानी ने पोस्ट कर दिया वीडियो, लोग कर रहे हैं ऐसे ऐसे कमेंट्स?

रवीना टंडन की बेटी पर अब सबकी नजर रहती है। वो इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी तुलना अक्सर उनकी मां से होती है और सभी चाहते हैं कि वो काफी जल्दी बॉलीवुड में एंट्री मारें। इस वक्त उन्होने सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी जुल्फों को हवा में उड़ाकर लोगों को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
राशा थडानी ने इस दौरान सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी और हमेशा की तरह काफी हॉट लग रहीं थीं। इस वीडियो की बात करें तो राशा थडानी बार बार पलटकर कैमरे की तरफ देख रहीं हैं और काफी सुंदर लग रहीं हैं। उन्होने इस दौरान जींस पहनी हुई थी और धूम में उनके बाल काफी चमक रहे थे।
वीडियो को पोस्ट करते हुए 18 साल की राशा ने लिखा, ''नो मेकअप डे।'' जी हां, इस दौरान उन्होने मेकअप नहीं किया है और इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''मैं हमेशा कहता हूं कि आप बिना मेकअप के धूप जैसी दिखती हैं... प्राकृतिक सुंदरता।'' एक का कहना, ''हमेशा की तरह प्रिटी लग रही हो।''
एक का कहना था, ''इस खूबसूरती को देखने के बाद अब आखिरकार मेरे दिल ने मुझे 3 साल बाद आगे बढ़ने की इजाजत दे दी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। रवीना टंडन का कहना है कि वो राशा को हर हाल में सपोर्ट करती हैं और वो जो चाहें कर सकती हैं।
फिलहाल कुछ समय पहले उनका कॉलेज खत्म हुआ है और इसके बाद उनके तस्वीरें खबरों का हिस्सा रहती हैँ। वो कहीं भी नजर आ जाएं तो लोग रुककर उनकी एक झलक देखते हैं। राशा बेहद हॉट हैं और यही कारण है कि उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं और लोगों के द्वारा पसंद की जाती हैं। फिलहाल आप देखिए राशा का ये शानदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications