मां रवीना टंडन के साथ अखियों से गोली चलाती नजर आईं राशा, Mother's Day पर किया धमाकेदार डांस

Rasha Thadani danced with mother Raveena Tandon: रवीना टंडन (Raveena Tandon) आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी उनके लेटेस्ट फोटोशूट फैन्स का दिल जीत लेता है तो कभी उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। रवीना आए दिनों बेटी राशा के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में राशा थडानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में कभी राशा मां रवीना के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं तो कभी उन्हें हग करती दिख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही राशा रवीना के साथ धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
राशा ने मां के साथ किया धमाकेदार डांस
हाल ही में राशा थडानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर मां रवीना के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राशा मां रवीना के साथ उनके मोस्ट पॉपुलर गाने अखियों से गोली मारे पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो में जहां राशा व्हाइट टॉप और जींस पहने नजर आ रही हैं तो वहीं रवीना व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही राशा रवीना को मदर्स डे विश करती हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी राशा
इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक ने कहा रवीना एवरग्रीन हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा है। आपको बता दें कि राशा जल्द ही फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। वह अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ एक एडवेंचर फिल्म में नजर आएंगी। रवीना अपनी बेटी की पहली फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications