डीजे ब्रावो के साथ जमकर नाचीं राशा थडानी, ऐसा था रवीना टंडन का रिएक्शन

DJ Bravo Rasha Thadani Video- वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर डीजे ब्रावो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ना सिर्फ क्रिकेट से बल्कि अपने गाने चैंपियन से भी उन्होने पूरी दुनिया में धमाका किया था।
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आ रही है। राशा थडानी इस वक्त फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन ले ये वीडियो तब का है जब वो काफी छोटी थीं। हालांकि अभी भी राशा थडानी स्कूल में ही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त है।
कपिल शर्मा शो का वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो द कपिल शर्मा शो का है। इस वीडियो में रवीना टंडन, डीजे ब्रावो और राशा थडानी और उनका छोटा भाई नजर आ रहा है। इस दौरान राशा को ब्रावो से कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं और मेरा भाई डीजे ब्रावो के साथ डांस करना चाहते हैं।
इसके बाद ये तीनों डांस करना शुरु कर देते हैं। चैंपियन सॉन्ग बजता है और तीनों डांस करने लगते हैं। इस दौरान कपिल शर्मा भी डांस कर रहे हैं। वीडियो काफी पुराना है और वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
राशा थडानी का डेब्यू
राशा थडानी ने इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर छाई हैं। उन्होने आजाद से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमन देवगन नजर आए थे जो कि अजय देवगन के परिवार से हैं।
इस फिल्म का एक गाना उई अम्मा काफी मशहूर हुआ था जिसमें उनका डांस लोगों को पसंद आया था। राशा थडानी इस वक्त 19 साल की है और लगातार अच्छा काम कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए राशा और डीजे ब्रावो का ये वीडियो...
Link- https://www.instagram.com/reel/DGSR3wOTATy/?utm_source=ig_web_copy_link


Click it and Unblock the Notifications











