हिरोइनों के साथ शाहरूख की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। सुपर स्टार शाहरूख खान ने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज 'दीवाना' फिल्म से किया था। जिसमें उन्होने दिव्या भारती के अपोजिट काम किया था। शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की। उन्होने अंजाम, डर और बाजीगर में एक साइको लवर की भूमिका निभाई।
इसके अलावा कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है और दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे जैसी फिल्मों ने शाहरूख को 'किंग आफ रोमांस' की छवि दी। इन्हीं फिल्मों की सफलता ने शाहरूख को एक सुपर स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
शाहरूख के बारे में कुछ बातें-
1. शाहरूख एक पठान और एक हैदराबादी मां के बेटे हैं।
2. शाहरूख का प्रिय विषय हिंदी था। बचपन के दिनों में हिंदी में अच्छे नंबर लाने पर उनकी मां उन्हें हिंदी फिल्म दिखाने के लिए ले जाया करती थी।
3. अपने व्यस्त शेड्यूल में शाहरूख सिर्फ पांच घंटे ही सोते हैं।
4. 'शक्ति' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी थी।
5. 'लेट्स डू इट' शाहरूख का फेवरिट जुमला है।
हिरोइनों के साथ शाहरूख की अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications