तस्वीरें देखें- सुपर स्टार के साथ सितारे
मुंबई। अपने दो दशक लंबे करियर में कई सुपर हिट फिल्में देने वाले अभिनेता शाहरूख खान आज 47 वर्ष की उम्र में भी सभी के चहेते हैं। उनकी महिला प्रशंसकों की लिस्ट अन्य साथी कलाकारों की तुलना में काफी बड़ी है। शाहरूख के बारे में कुछ बातें-
1. शाहरूख खान का पहला टेलीविजन शो 'दिल दरिया' था लेकिन प्रोडक्शन में देरी हो जाने के कारण 'फौजी' सीरियल पहले टेलीकास्ट हुआ और इसी शो से उन्हें जनता के बीच एक पहचान मिली।
2. शाहरूख अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के लिए किये गये कार्यों के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करते हैं।
3. शाहरूख ने सेंट कोलंबिया स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। जहां खेल और ड्रामा में उन्हें प्रशिक्षण मिला। शाहरूख को स्कूल में 'स्वार्ड आफ ऑनर' भी मिला जो कि उसी स्टूडेंट को दिया जाता था जो बेहतर प्रदर्शन करता था।
4. व्यस्त होने पर शाहरूख सिर्फ पांच घंटे ही सोते हैं।
5. उपभोक्ताओं के इस्तेमाल की चीजों का विज्ञापन करने वाले शाहरूख पहले अभिनेता हैं। ऐसा करके उन्होने अन्य सितारों के लिए एक बड़ा मार्केट खोला।


Click it and Unblock the Notifications