बेटे आर्यन के साथ शाहरूख की अनदेखी तस्‍वीरें

बैंगलोर। सुपर स्‍टार शाहरूख खान को पारिवारिक मूल्‍यों में विश्‍वास रखने वाला अभिनेता माना जाता है। शाहरूख अपने बेटे आर्यन को अपना सबसे अच्‍छा दोस्‍त मानते हैं। आर्यन ने ऑस्‍कर विजेता फिल्‍म 'द इनक्रेडिबल्‍स' में एक डबिंग आर्टिस्‍ट के रूप में काम किया है। आर्यन ने 2010 में महाराष्‍ट्र ताइक्‍वांडो प्रतियोगिता भी जीती है। इस समय वह उच्‍च शिक्षा के लिए लंदन में है।

एक समाचार पत्र को इंटरव्‍यू देते हुए शाहरूख ने कहा था कि मेरे ज्‍यादा दोस्‍त नहीं हैं लेकिन मेरे बच्‍चे आर्यन और सुहाना मेरे सबसे करीबी दोस्‍त हैं। मैं उनसे अपने दिल की बातें शेयर करता है। शाहरूख ने बताया कि उनके पिता भी उन्‍हें 'यारा' कहा करते थे। जो कि एक पठान अपने दोस्‍त को कहता है। उसी तरह मेरे बच्‍चे भी मेरे दोस्‍त हैं।

शाहरूख खान आईपीएल के मैचों में अक्‍सर अपने बच्‍चों के साथ देखे जाते हैं। इसके पहले भी वह एक क्रिकेट मैच के दौरान ही एक साथ देखे गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X