देखिये सैफ के पहले किस-किस के साथ करीना ने बनाई जोड़ी
मुंबई। बॉलीवुड में सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली करीना कपूर के बारे में यह कम ही लोग जानते हैं कि उनके पिता रणधीर कपूर कभी नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें। रणधीर का मानना था कि करिश्मा और करीना कपूर, कपूर खानदान की परंपरा के मुताबिक ही शादी कर अपना घर बसा लें। लेकिन इन दोनों ने इन बातों का विरोध किया और फिल्मों में डेब्यू कर इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनायी।
इस बारे में करीना का कहना है कि वह शुरू से ही हिरोइन बनना चाहती थी। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन में अपनी मां के कपड़े पहनकर शीशे के सामने एक्टिंग किया करती थी। वह मीना कुमारी और नर्गिस की प्रशंसक थी।
पिछले ही वर्ष करीना ने काफी लंबे समय से अपने ब्वायफ्रेंड रहे सैफ अली खान से शादी कर ली। ऐसा कहा जा रहा था कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा लेकिन वह अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications