'ऐसी औरतों की वजह से...' खुशी मुखर्जी के कपड़ों पर रैपर शैंटी शर्मा का भड़काऊ बयान, R*pe कल्चर से जोड़ा

Rapper Shanty Sharma statement on Khushi Mukherjee: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका बोल्ड आउटफिट और उस पर दिया गया रैपर शैंटी शर्मा का बयान है। शैंटी शर्मा के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तेज बहस शुरू हो गई है।

Rapper Shanty Sharma statement on Khushi Mukherjee

सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर उठाया सवाल

शैंटी शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लेकिन यहां मौजूद कंटेंट को बच्चे और किशोर भी आसानी से देख लेते हैं। ऐसे में जिन सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के लाखों फॉलोअर्स होते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनके पोस्ट का समाज पर क्या असर पड़ सकता है।

उनके मुताबिक, लोकप्रिय लोगों को ऐसा कंटेंट शेयर करना चाहिए जो लोगों के लिए सही मैसेज दे और समाज पर पॉजिटिव असर डाले।

बयान के बाद बढ़ा विवाद

इसी चर्चा के दौरान शैंटी शर्मा ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि 'ऐसी महिलाएं भारत में बढ़ते रेप कल्चर की वजह बनती हैं।' उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोगों ने उनकी बात को सपोर्ट किया, जबकि कई यूजर्स ने इसे गलत और आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी को लेकर चर्चा

इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर करते समय क्या कोई सीमा होनी चाहिए और क्या सेलिब्रिटीज को अपने पोस्ट के इंपैक्ट के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है।

कौन हैं शैंटी शर्मा

शैंटी शर्मा एक इंडिपेंडेंट रैपर, सिंगर और गीतकार हैं। वह मध्य प्रदेश के रतलाम से आते हैं और अपने रैप गानों के जरिए सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। उन्होंने कई गाने रिलीज किए हैं और हाल ही में उनका पहला सोलो एल्बम 'Reborn' भी आया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'Housefull 5' के लिए एक एंथम रैप भी लिखा और गाया है।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X