रैपर रफ्तार ने लाइव शो में उड़ाई CAA - NRC की धज्जियां, बाद में ट्विटर पर मांगी माफी
इस समय देश में लगभग 50 - 60 प्रतिशत लोग CAA और NRC का विरोध कर रहे हैं और एक लाइव शो के दौरान, रैपर रफ्तार भी इसका खुला विरोध करते नज़र आए। रफ्तार ने शो शुरू करने से पहले कहा - एक बात साफ कर रहा हूं, चाहे कल करियर चले या ना चले, कोई दिक्कत नहीं है। भूखा नहीं मरूंगा।
इसके बाद रफ्तार ने अपने बॉडीगार्ड से मिलवाया और कहा - इस इंसान का नाम अरशद है। ये मेरा ऐसा ख्याल रखता है कि मेरे को कोई धक्का भी नहीं मार सकता। अगर कोई इसे देश से निकालने की बात करेगा ना तो सामने गोली खाऊंगा।

चाहे हिंदू, चाहे सिख, चाहे ईसाई है, चाहे मुस्लिम है, सब हमारे भाई हैं। किसी को भी बाहर नहीं जाने दूंगा। और इसके बाद जो भी मेरे करियर का होगा ना वो तुम खुद देख लेना। मेरे को कोई परवाह नहीं है। लेकिन रफ्तार अपनी भाषा पर लगाम नहीं रख पाए।
इस वीडियो पर लोगों ने रफ्तार की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना हीरो कहा। हालांकि बाद में रफ्तार ने ट्वीट करते हुए लिखा - इससे पहले लोग कुछ भी कहें और सोचें मैं स्टेज पर अपनी भाषा के लिए माफी मांगता हूं। गाली देने में और लड़की की इज़्जत करने में फर्क है। गलत तब भी है। उसके लिए माफी।


Click it and Unblock the Notifications











