सिंगर की अश्लील हरकत पर फूटा रैपर रफ्तार का गुस्सा, कहा- 'मेरे धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है'

Rapper Raftaar Tommy Genesis controversy: भारतीय रैपर रफ्तार ने हाल ही में कैनेडियन रैपर टॉमी जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो 'True Blue' को लेकर नाराजगी जताई है। इस वीडियो में टॉमी नीले रंग से रंगी हुई दिखाई देती हैं, माथे पर लाल बिंदी और पारंपरिक गहने पहने हुए वह एक हिंदू देवी की तरह नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं, वीडियो में वह ईसाई धर्म के क्रॉस के साथ आपत्तिजनक हरकतें करती दिखाई देती हैं- जैसे उसे चाटना और उसे शरीर के पीछे की ओर पकड़ना। इस सीन से सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई है और लोग इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान मान रहे हैं।
रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर जताया विरोध
रफ्तार ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और YouTube पर वीडियो को रिपोर्ट भी किया। उन्होंने लिखा- "यह मेरे धर्म का मजाक उड़ाना है। ऐसा वीडियो नहीं होना चाहिए।"
साथ ही उन्होंने अपने फैन्स और फॉलोअर्स से भी इस वीडियो को रिपोर्ट करने की अपील करते हुए लिखा- "Report This."
टॉमी जेनेसिस कौन हैं?
टॉमी जेनेसिस का असली नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है। उनका जन्म वैंकूवर (कनाडा) में हुआ और वे मलयाली, तमिल और स्वीडिश मूल की हैं। वह खुद को एक "फेटिश रैपर" कहती हैं और उनके गानों में अक्सर जेंडर, सेक्शुएलिटी और एक्सपेरिमेंटल थीम्स देखी जाती हैं। उन्होंने 2013 में रैप गाना शुरू किया और 2015 में म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हुईं।
टॉमी ने Emily Carr University of Art and Design से पढ़ाई की है और वीडियो, फिल्म और स्कल्पचर में डिग्री ली है। हालांकि, इस विवाद के बाद अब तक उन्होंने कोई ऑफिशिल बयान नहीं दिया है।
रफ्तार का रियलिटी शो 'The Traitors' में सफर
रफ्तार हाल ही में करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो 'The Traitors' में दिखाई दिए थे। इस शो में बाकी खिलाड़ियों ने उन्हें गलती से ट्रेटर समझ कर बाहर कर दिया, जबकि वह निर्दोष थे।


Click it and Unblock the Notifications












