रैपर रफ्तार ने साउथ इंडियन स्टाइल में रचाई दूसरी शादी, पत्नी संग लगाए इस गाने पर ठुमके

Rapper Raftaar Wedding Photo viral: इंडियन रैपर रफ्तर उर्फ दिलिन नायर अपनी रैप के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि रफ्तार एक बार फिर से शादी रचा चुके हैं रफ्तार की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख उनके फैन्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
So cute!!😭✨❤️🤌🏻
— SUPER PANEER 🍋🦕 (@paneeerShwarma) January 31, 2025
Nazar na lage 🥹🧿🧿🧿🧿🧿🧿🧿congratulations Raftaar ❤️ pic.twitter.com/YxyDywCGMu
शादी के बंधन में बंधे रफ्तार
हाल ही में रफ्तार की शादी की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने आज 31 जनवरी को फैशन स्टाइलिश और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली है। बता दें कि इस शादी में चंद मेहमान खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। वायरल हो रही रफ्तार की वेडिंग फोटोज़ में देख सकते हैं कि रफ्तार और उनकी दुल्हनिया साउथ इडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं वहीं उनकी पत्नी ट्यूनिंग सेट की नजर आ रही हैं।
Raftaar dancing with manraj at their wedding ❤️🕺🏻 pic.twitter.com/gpO3NRUSka
— Kraxxx (@_Krraaxxx_) January 31, 2025
Krsna and Karma in Raftaar's Haldi ceremony 😍 pic.twitter.com/ISimms9weF
— K. A. R. M. A (@abishek_sama) January 30, 2025
संगीत और वेडिंग की फोटोज हुईं वायरल
मनराज जवंदा भी क्रीम कलर की साड़ी और साउथ इंजियन ज्वैलरी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि रैपर की वेडिंग फोटो के अलावा उनके हल्दी और संगीत के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि रैपर येलो कलर के आउटफिट में मनराज जवंदा के साथ अपनी हल्दी की रस्म पूरी करते दिख रहे हैं। वहीं संगीत के वीडियो में देखा जा सकता है कि रफ्तार मनराज जवंदा के साथ बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने सपने में मिलती है गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनराज जवंदा और रफ्तार के वेडिंग फंक्शन के फोटोज और वीडियोज़ छा गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications