Arijit Singh को शादियों में परफॉर्म करना पसंद नहीं, अगर करना पड़े तो बदले में वसूलते हैं इतनी बड़ी कीमत कि...

Arijit Singh

Arijit Singh Wedding Performance Payment: अरिजीत सिंह अब तक के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 2011 की फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से, उन्होंने 'तुम ही हो', 'अगर तुम साथ हो', 'केसरिया', 'अपना बना ले', 'वे कमलेया', 'चलेया' और 'ओ माही' सहित कई हिट गाने गाए हैं। हाल ही में, रैपर इक्का सिंह ने खुलासा किया कि अरिजीत बहुत ज्यादा रकम कमाते हैं।

इक्का ने की अरिजीत की तारीफ

इक्का ने ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट में कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग खुद को अमीर समझते हैं, वे अमीर दिखते भी हैं, जिसमें वो और रफ्तार भी शामिल हैं। जो पॉडकास्ट का हिस्सा भी थे। उन्होंने कहा, "अरिजीत हम जैसे 100 लोगों को लंच पर बुला सकता है।" इसके अलावा, इक्का ने अरिजीत के नेचर की तुलना रैपर एमिनेम से भी की।

1 घंटे की परफॉर्मेंस के बदले वसूला घर

इक्का ने यह भी बताया कि अरिजीत को शादियों में परफॉर्म करना पसंद नहीं है। हालांकि, एक बार किसी ने उनसे शादी में परफॉर्म करने के लिए कहा और बदले में उन्होंने मुंबई में एक डुप्लेक्स हाउस ले लिया। इक्का ने बताया, "मुंबई में डुप्लेक्स हाउस की कीमत कितनी है, यह आपको पता कर लेना चाहिए। उन्होंने 1-1.5 घंटे की परफॉर्मेंस के लिए यह घर लिया था।"

AR Rahman की बताई फीस

इक्का ने बताया कि एआर रहमान एक लाइव शो के लिए 3 करोड़ रुपए लेते हैं। रैपर ने कहा, "देखिए अरिजीत सर कितना लेते हैं। यह टाइमिंग का भी मामला है, लेकिन वह इस बारे में शोर नहीं मचाते- और यही अंतर है।"

Arijit Singh का भारत टूर

इस बीच, अरिजीत सिंह ने हाल ही में 30 नवंबर, 2024 से शुरू होने वाले भारत भर के पांच शहरों के टूर का ऐलान किया। यह टूर बेंगलुरु (30 नवंबर, 2024), हैदराबाद (7 दिसंबर, 2024), दिल्ली (2 फरवरी, 2025), मुंबई (23 मार्च, 2025) और चेन्नई (27 अप्रैल, 2025) को कवर करेगा। सिंह के टूर टिकट की कीमतें अलग-अलग कैटेगरीज में ₹2,000 से ₹80,000 तक हैं।

Read more about: arijit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X