Opps..ये किसने कहा, हनी सिंह के रैप बस ठुमके लगाने के लिए होते हैं!
[बॉलीवुड न्यूज] क्रेजी किंग के नाम से मशहूर रैपर-सिंगर भरत गोस्वामी ने पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह को एक कमजोर रैपर कहा है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने हनी सिंह पर कई फब्तियां कसी।

क्रेजी किंग ने हनी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं किसी की नकल नहीं करता, लेकिन बोहेमिया से मैं प्रभावित हूं। मैंने उनके सभी गाने सुने हैं। लेकिन मुझे हनी सिंह के गाने और रैप कमजोर लगते हैं। मैं उनको अच्छा रैपर नहीं मानता।''
क्रेजी किंग ने आगे कहा कि, 'हनी सिंह दिल से रैप करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आपको हार्ड रैप की तरफ से सहूलियत दे दी जाएगी। वह ऐसा रैप करते हैं, जिस पर लोग बस ठुमके लगा सकें।'
बता दें, क्रेजी किंग राजस्थान के रहने वाले हैं और अब तक 300 से भी ज्यादा प्रोग्राम दे चुके हैं। वहीं, किंग जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास अभी बड़े बैनरों की कुछ प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका खुलासा अभी नहीं कर सकता। मैं जल्द ही फिल्मों में गाने वाला हूं।'
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications