तलाक के 6 साल बाद रैपर बादशाह फिर बंधे शादी के बंधन में! इस हसीना संग लिए सात फेरे

Rapper Badshah Ties a knot: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने रैपर बादशाह आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बने हुए हैं। पहले बादशाह अपने गाने 'टटीरी' की वजह से जमकर ट्रोल हुए थे। उसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां आने लगीं। वहीं इतनी उथल-पुथल चल रही जिंदगी के बीच बादशाह ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि रैपर ने शादी रचा ली है। जी हां, बादशाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Rapper Badshah

बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी

बादशाह ने बेहद ही सिंपल तरीके से शादी रचाई है। बेहद ही सिंपल कुर्ते में बादशाह नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया भी बहुत अधिक सजी हुई नहीं बल्कि सिंपल लाल रंग का सूट पहने। गले में गोल्डन नेकलेस और मांग टीका लगाए हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। वायरल हो रहीं तस्वीरें में देखा जा सकता है कि दुल्हन हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने मंडप में बैठी नजर आ रही है। दोनों की शादी बिना किसी शान ओ शौकत के हुई। बादशाह की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं फैन्स तो हैरान ही रह गए। फैन्स तो रैपर को उनके नए सफर के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

कौन हैं बादशाह की दुल्हनिया

आपको बता दें कि बादशाह की दुल्हनिया का नाम है 'ईशा रिखी' जो कि एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह अमरिंदर गिल की फिल्म 'हैप्पी गो लकी' फिल्म में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा भी ईशा कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा रिखी और बादशाह लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, लेकिन दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। वहीं अचानक आईं दोनों की वेडिंग फोटोज ने फैन्स को चौंका दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X