..................... मुसीबत में रैपर बादशाह- मुंबई क्राइम ब्रांच ने फेक फॉलोवर्स मामले में फेजा समन Rapper Badshah summoned by Mumbai Crime Branch on Fake followers case - Hindi Filmibeat

मुसीबत में रैपर बादशाह- मुंबई क्राइम ब्रांच ने फेक फॉलोवर्स मामले में फेजा समन- होगी पूछताछ

रैपर और सिंगर बादशाह काफी समय से फेक फॉलोवर्स मामले में चर्चा में चल रहें हैं और लगातार उनकी मुसीबतें बढ़ती है जा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बादशाह से इस बारे में लगातार पूछताछ होती रहेगी लेकिन अब उनको एक और समन मिला है। अबकी बार बार क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने बादशाह को समन भेजा है और उनसे एक बार फिर से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। बादशाह की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

पता चला है कि क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने रैपर को इसी महीने 20 अगस्त को बुलाया है और उनसे जवाब तलब किया जाना है। इस समन के बाद बड़ा खुलासा हुआ है, इसमें लिखा है कि..

badshah, बादशाह

'जांच के दौरान, पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर कई नकली फॉलोवर्स और व्यूज के लिए रैकेट बनाया है।'

इसके अलावा समन में ये बात भी लिखी है कि आरोपी किसी तरह से जांच में सहयोग नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि बादशाह से इस बारे में पहले भी पूछताछ की गई थी। उनका गाना "पागल है" एक दिन में 75 मिलियन बार देखा गया था जिसके बाद उनपर ये आरोप लगे थे।

हालांकि गूगल ने इसको सिरे से नकारा था और कहा था कि ऐसा कुछ भी सिंगर के द्वारा नहीं किया गया है। अब देखना ये है कि इस मामले में क्या नई बातें निकल कर सामने आ पाती हैं। फिलहाल बादशाह मुश्किल में हैं।

Read more about: badshah बादशाह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X