अगली गोली माथे पर मारेंगे... रैपर बादशाह को इस गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी

Rapper Badshah received Death Threat: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने गाने 'टटीरी' की वजह से बुरी तरह से मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। हरियाणा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उन्हें ढूंढ रही है। सोशल मीडिया पर बुरी तरह से बादशाह को ट्रोल किया जा रहा है।

Rapper Badshah

मुसीबत में फंसे बादशाह

ऐसे में बादशाह की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि अब बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। पानीपत में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए Lawrence Bishnoi गैंग का कहना है कि जय महाकाल, जय श्री राम, राम-राम सभी भाइयों को। आज जो पानीपत में गैरी और शैंकी के ऑफिस में फायरिंग हुई थी जिसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित लेता हूं। यह लोग देश का पैसा हवाला के जरिए विदेश भेजकर अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनको मैंने फोन पर चेतावनी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना तो ट्रेलर थी पिक्चर अभी बाकी है।

बादशाह को दी जान से मारने की धमकी

वहीं बादशाह को धमकी देते हुए कहा कि सिंगर बादशाह तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था। अगली बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे। इसी के साथ ही Lawrence Bishnoi Group को सलाम किया है। बता दें कि जहां एक तरफ खुद हरियाणा पुलिस बादशाह को गिरफ्तार करने में लगी है वहीं दूसरी ओर बिश्नोई गैंग बादशाह को मारने की धमकी दे रही है ऐसे में बादशाह पुलिस से भी किसी भी प्रकार की मदद मांगने में संकोच कर सकते हैं। अगर बादशाह पुलिस की मदद लेंगे तो उन्हें भी पहले सरेंडर करना होगा।

More from Filmibeat

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X