प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचा ये मशहूर रैपर, प्यार और सत्य को लेकर पूछ लिया ये सवाल...

प्रेमानंद महाराज इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आम हो या खास हर कोई प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन के चक्कर लगा रहा है। बता दें कि अभी तक विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आशुतोष राणा, बी प्राक, रवि किशन, मीका सिंह, बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन जा चुके हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपने प्रवचनों को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। सितारे प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लेने के लिए लगातार वृंदावन के चक्कर लगा रहे हैं। बता दें कि जहां अभी तक विराट अनुष्का कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन जा चुके हैं वहीं अब ये रैपर भी महाराज से मिलने के लिए वृंदावन जा पहुंचा है।
बादशाह के भाई ने पूछा सवाल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर रैपर बादशाह अपने भाई के साथ प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछने के लिए वृंदावन आए। उन्होंने पूछा कि हम भाई पहले सोचते थे कि लोगों की मदद करना, सच बोलना ही हमारे जीवन का मकसद है, लेकिन जब सच बोलते हैं तो रिश्ते नाते दूर हो जाते हैं। प्यार दूर हो जाता है। सत्य की चाह तो उतनी ही है, लेकिन सत्य बोलते ही सब हट जाता है ऐसा जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। ऐसे में ना हम कर्म कर पा रहे है और ना ही काम कर पा रहे हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए ?
क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने
इसपर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि दिल अगर मजबूत हो तो सत्य का साथ केवल भगवान देते हैं। संसार असत्य में लगा हुआ है इसलिए सत्य में चलोगे तो तुम्हारा साथ देने वाला कोई नहीं मिलेगा, लेकिन वो जब तुम्हारा पक्ष लेगा तब उसके पक्ष लेने मात्र से सब पक्षपाती बन जाएंगे, लेकिन हां सत्य बोलने पर आपको कटुता मिलेगा, लेकिन जब परमात्मा खुश हो जाएगा तब सब आपको नमन करेंगे। प्रेमानंद महाराज आगे कहते है कि सत्य को आदर दिया जा रहा है वरना लोग यहां क्यों आते हैं। संत महात्मा सब सत्य के प्रतीक ही तो हैं। अब आप यहां आए सत्य बात सुनने के लिए ही आए तो इस बात को मान लीजिए कि सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता और असत्य कभी सत्य नहीं हो सकता।
शांत बैठे दिखे बादशाह
बता दें कि बादशाह प्रेमानंद महाराज के आगे एक दम शांत हाथ जोड़कर बैठे नजर आए। जो भी सवाल पूछने थे बादशाह के भाई ने प्रेमानंद महाराज से पूछे। बादशाह इस दौरान बड़े ही ध्यान से प्रेमानंद महाराज की बातें सुनते दिखे उनकी बातों में खोए दिए।


Click it and Unblock the Notifications











