लॉकडाउन में रैपर बादशाह ने रिलीज किए 3 धमाकेदार गाने- सभी गानों ने मचाया तहलका
रैपर, कलाकार, निर्माता- बादशाह हमारे देश के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अधिकाधिक हिट गाने दिए हैं, वे म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे विश्वशनीय कलाकारों में से एक हैं। रैपर बादशाह ने लॉक डॉउन के दौरान तीन गाने रिलीज़ किए हैं। गेंदा फूल: एक ऐसा गाना जिसने न केवल सभी प्लेटफार्मों पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए बल्कि यह एक ऐसा गाना साबित हुआ है जिसने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया।
इलज़ाम: एक दिलकश रैप जो लाखों दिलों को छू गया, यह गाना उनके द्वारा जारी किए गए सबसे व्यक्तिगत काम में से एक है। टॉक्सिक: एक ऐसा गाना जो प्यार में दिए जाने वाले दूसरे अवसरों के बारे में दर्शाता है। यह गाना बादशाह के अब तक के गानों से टोटली डिफरेंट है। बादशाह का मानना है कि " मैं लोगो का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे तीनों गानों को इतना प्यार दिया।


Click it and Unblock the Notifications