डीजे वाले बाबू 'बादशाह' करेंगें एक्टिंग Debut- दबंग गर्ल 'सोनाक्षी सिन्हा' के साथ धमाका
सिंगर और रैपर बादशाह जबसे आएं हैं उन्होने रैप के माने ही बदलकर रख दिए हैं। इस समय वो हर दूसरी या तीसरी फिल्म में रैप करते हुए नजर आते हैं और काफी ज्यादा धमाल मचाते हैं। उन्होने एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने दिए हैं और गानों में रैप किया है। अब कुछ ऐसा होने वाला है जो कि आपको चौंका देगा। दरअसल बादशाह..सोनाक्षी सिन्हा के साथ अब अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहें हैं।
बताया जा रहा है कि वह डायरेक्टर शिल्पी दासगुप्ता की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, कुलभूषण खरबंदा और नादिरा बब्बर खास किरदारों में होंगे।

इस फिल्म को लेकर सभी लोग काफी ज्यादा इंतजार कर रहें हैं और लोग देखना चाहते हैं कि दबंग गर्ल के साथ मिलकर वो कैसा धमाका करते हैं। फिल्म को लेकर खबर है कि उसकी शूटिंग पंजाब में चल रही है और बादशाह जल्द इसको जॉइन करेंगे। सूत्रों की मानें तो यह किरदार बादशाह की रियल लाइफ से मिलता-जुलता होगा।
फिल्म के बारे में बात करते हुए बादशाह ने कहा, 'इस साल मैंने प्रड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू किया है। इस फिल्म के प्रड्यूसर्स ने मुझे भरोसा दिया कि यह रोल मेरे लिए पर्फेक्ट है। फिलहाल आपको बतातें हैं बादशाह के उन गानों को बारे में जिन्होने रिलीज होकर धमाल मचा दिया था...


Click it and Unblock the Notifications











