रेप अपराध नहीं सरप्राइज सेक्स है: सन्नी लियोन
पूरा देश रेप जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सडकों पर उतर आया है। सरकार इस कुकर्म को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने पर आमदा है। रविवार को महामहिम प्रणब मुखर्जी ने उस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिया है जो कि रेप केस में फांसी की सजा की पैरवी करता है। जबकि वहीं दूसरी ओर पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने एक बेहद ही शर्मनाक और हैरतअंगेज बात कही है जिसे सुनकर शायद हर किसी को गुस्सा आयेगा।
भारतीय मूल की कैनडियाई पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने ट्विटर पर लिखा है कि 'बलात्कार कोई अपराध नहीं है बल्कि यह तो सरप्राइज सेक्स का हिस्सा है' लेकिन जब लोगों की ओर से उनके इस ट्विट पर विवादित और टिप्पणियां आनी शुरू हो गयीं तो शायद उनको अपनी गलती का तुरंत एहसास हो गया तो उन्होंने तुरंत इस ट्विट को डिलीट कर दिया था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनका यह शर्मनाक टिप्पणी लोगों की निगाहों में चढ़ चुका था और लोगों के ट्विटर अकाउंट में रिट्विट किया जा चुका था।
मालूम हो कि बिग बॉस सीजन 4 से भारतीय सरजमीं में कदम रखने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने बॉलीवुड में पूजा भट्ट निर्मित फिल्म 'जिस्म 2' से एंट्री की थी। लेकिन उनकी यह फिल्म सुपर फ्लॉप थी। अब वो बहुत जल्द एकता कपूर निर्मित फिल्म 'रागिनीएमएमएस2' में नजर आने वाली हैं।फिल्म आने से पहले ही काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सन्नी लियोन अपनी इस फिल्म की सफलता के लिए मुंबई के सिद्दिविनायक मंदिर में देखी गयीं थीं जिसको लेकर अच्छा-खास हंगामा मचा था देखते हैं कि उनके इस शर्मनाक औऱ विवादित टिप्प्णी पर उनका क्या हाल होता है?
वैसे आपलोग इस बारे में क्या कहना चाहेंगे, अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।


Click it and Unblock the Notifications












