मधुर के जेल जाने के दिन आए
फिल्म जेल मधुर भंडारकर के लिए काफी अनलकी साबित हुई है। जेल के अंदर की जिंदगी दिखाने वाले निर्देशक के खुद जेल जाने के दिन आ गए है।
मधुर पर पांच साल से चल रहा, प्रीती जैन रेप केस दोबारा शुरू हो गया मजिस्ट्रेट ने अब तक की तफ्तीश में मधुर को निर्दोष नहीं माना है और मधुर के खिलाफ दोबारा जाँच के आदेश दिये हैं।
मई 2007 में मधुर एक तरह से इस केस से बाहर निकल आए थे क्योंकि पुलिस ने उन पर लगाए गए सारे आरोपों को झूठा बताया था और मधुर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं पेश किया था ।
प्रीती जैन ने मधुर पर 2004 में आरोप लगाया था कि फिल्म में हीरोईन बनाने का झूठा वादा करके मधुर ने उसके साथ कई बार रेप किया। प्रीती ने मधुर के खिलाफ इंडियन पेनल कोड की धारा ३७६ के तहत रेप केस फाइल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











