अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' के कास्टिंग डायरेक्टर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज
सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस समय उनकी फिल्म बेल बॉटम चर्चा में चल रही है और इसका कारण है इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर आयुष तिवारी। गौरतलब है कि काफी समय फिल्म की शूटिंग चल रही है और फैंस इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर आयुष तिवारी को लेकर एक विवाद सामने आया है।
खबर है कि एक महिला ने उनपर और उनके रुपमेट राकेश शर्मा पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। इस महिला ने रेप के साथ साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद से लोग काफी ज्यादा चौंक गए हैं।

इस महिला ने कहा है कि आयुष ने शादी का झांसा देकर कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं लेकिन शादी की बात से मुकर गए। महिला ने कहा कि जब इस बात की शिकायत लेकर राकेश शर्मा के पास पहुंची थीं तो उन्होने रेप किया किया।
अब इस महिला ने मुंबई के वर्सोवा के पुलिस स्टेशन में रेप का केस दर्ज कराया है। अब इस केस में आगे क्या होता है ये तो समय बताएगा फिलहाल लोग इंतजार कर रहे हैं कि इस केस पर अक्षय कुमार क्या बोलेंगे।
अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनमें से एक बेल बॉटम भी है। सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं और लक्ष्मी बम रिलीज के बाद कुछ खास पसंद नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications