PICS: भरे स्टेज पर रणवीर ने परिणीति को किया किस
किस डे के मौके पर रविवार को केरल का वो बीच चर्चा में रहा, जहां पर हजारों लोगों ने एक दूसरे को चुंबन लिया, लेकिन बॉलीवुड की गलियों में अचानक परिणीति चोपड़ा और रणवीर का चुंबन सुर्खियों में तेजी से आया, जब भरे स्टेज पर रणवीर ने परिणीति को पकड़ कर किस किया। स्टेज पर लिये गये इस चुंबन की तमाम तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं, जो नीचे फोटो पर क्लिक कर आप देख सकते हैं।
परिणीति के लिये यह मौका बेहद इंबैरिसिंग था, क्योंकि फिल्मों के शॉट देते वक्त तक वो ऐसे चुंबनों से दूर रहना पसंद करती हैं, यह तो स्टेज था। असल में यह तब हुआ जब किल दिल के प्रोमोशन एवं म्यूजिक लॉन्च के लिये पूरी टीम मुंबई में थी। म्यूजिक लॉन्च के वक्त अली जफर भी मौजूद थे।
वैसे रणवीर सिंह इन दिनों दीपिका पादुकोण के बेहद करीब माने जाते हैं। इस किस की तस्वीरें देख दीपिका के मन में जरूर हलचल मची होगी।
किल दिल बिग बॉस के घर
किल दिल की टीम जब बिग बॉस के घर पहुंची तो वहां पर कंटेस्टेंट अली पर आरोप लगा कि उन्होंने परिणीति को टच किया। इस पर कुछ देर के लिये बवाल हुआ, लेकिन फिर सब हंस पड़े और परिणीति ने कहा मैं अली के साथ मजाक कर रही थी, वो तो मेरा फैमिली फ्रेंड है।


Click it and Unblock the Notifications












