'एक था टाइगर' के बाद 'टाइगर 3' से जुड़े से अभिनेता- सलमान खान के साथ जल्द करेंगे शूटिंग शुरु!
यशराज फिल्म्स की 'टाइगर 3' आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। टाइगर सीरिज की इस तीसरी फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी के बाद अब एक और एक्टर जुड़ चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'एक था टाइगर' में अहम किरदार निभा चुके अभिनेता रणवीर शौरी का।
रणवीर भी टाइगर 3 का हिस्सा होंगे। निर्माता, निर्देशक ने रणवीर के किरदार, गोपी आर्या, को फिर से कहानी में पिरोया हैं। रिपोर्टस की मानें तो जल्द ही सलमान- रणवीर शूटिंग शुरु करेंगे, जिमनें कुछ कॉमेडी सीन्स भी हैं।

सूत्रों की मानें तो, टाइगर 3 की पटकथा लिखते समय, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और राइटर जयदीप साहनी ने रॉ एजेंट अविनाश सिंह राथौड़ (सलमान खान) के विश्वासपात्र साथी को वापस लाने का फैसला लिया। कुछ कॉमेडी सीन शूट करने के बाद दोनों एक्शन सीन्स की शूटिंग शुरु करेंगे।
बता दें, फिलहाल कैटरीना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और वो अप्रैल से अंत में शूट में हिस्सा लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











