''आखिर क्यों कंगना रनौत की आवाज दबाई जाने की हो रही कोशिश?'' सुशांत के को-स्टार ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत लगातार आक्रमक अवतार में नजर आ रही हैं। अब तक वह कई सनसनीखेज पोस्ट कर चुकी हैं तो खुलकर राजनीति पर भी बोलती नजर आ रही हैं। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के को-स्टार रहे रणवीर शौरी ने एक बातचीत में कंगना रनौत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। रणवीर ने कहा कि आखिर क्यों लोग उन्हें चुप करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ये कोई नया नहीं है।
वह पहले भी ऐसी संसेशनल चीजों को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए कहती थी। लेकिन मेरा प्वॉइंट ये है कि ये नया नहीं है, सभी सनसनीखेज चीजों को कहते हैं। लेकिन उनके बारे में ये क्यों राष्ट्रीय मुद्दा बन रहा है। पता नहीं क्यों उनकी उनकी बातों को पहले पन्ने पर छापा जा रहा है। ये बस एक हिस्सा है।
रणवीर ने हरिकेश कानन के संग बातचीत में आगे बात करते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि शक्तिशाली और थोड़ा खास दर्जा वाले लोगों की बातों को ये मान लेते हैं कि वह जो कह रहे हैं सही ही होगा या महान बातें र रहे हैं। नहीं ऐसा नहीं होता है।


Click it and Unblock the Notifications











