'कोंकणा सेन शर्मा ने आपको छोड़कर अच्छा किया', यूजर के इस कमेंट पर रणवीर शौरी ने दिया जवाब
कई बार देखा जाता है कि बॉलीवुड के सितारे ना चाहते हुए भी किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बन जाते हैँ। ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेता रणवीर शौरी को लेकर देखने को मिला है। उन्होने एक ट्वीट किया था जिसके बाद वो काफी ट्रोल किए जा रहे हैं और लोग बुरा भला कह रहे हैँ। हालांकि एक यूजर को उन्होने जवाब भी दिया था और बोलती बंद कर दी थी। रणवीर शौरी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि..
'ऐसा कई बार होता है जब कोई नौजवान कांग्रेस पार्टी के एजेंडे के लिए अपने भविष्य का बलिदान करता है, स्कूल के सेलेबस से चाचा नेहरू के अध्यायों को पढ़ें।' इसके बाद फैंस कई बातें कर रहे हैं और एक फैन ने लिखा है कि..

'कोंकणा सेन सही ('राइट') थीं जब उन्होंने आपको छोड़ा।' कुछ समय पहले दोनों का तलाक हुआ है। इसके बाद ये काफी चर्चा में है और रणवीर शौरी ने लिखा है कि.. 'नहीं, नहीं, मैं राइट हूं और वो लेफ्ट।'
बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा अपने विचार अक्सर सोशल मीडिया पर रखती थीं। वो सरकार के खिलाफ भी कई बातें बोल जाती थीं।
रणवीर शौरी को लेकर मशहूर है वो अक्सर किसी ना किसी कारण से विपक्ष पर तंज कसते रहे हैँ। रणवीर शौरी एक शानदार अभिनेता हैं जो कि कई धमाकेदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि काफी समय से वो बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











