मैं फिल्म निर्माता बनना चाहता था, एक्टर नहीं: रणवीर

रणवीर की मानें तो वे कभी भी एक अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। वे कहते हैं अभिनय की दुनिया में अचानक आ गया। मैं तो फिल्म निर्माता बनना चाहता था। यह जानते हुए भी कि मैं कभी अभिनेता बनना नहीं चाहता था, मैं एक अच्छा अभिनेता कहलाना चाहता हूं।
मुझे लगता है कि मुझे मेरी तरह के किरदार नहीं मिल रहे हैं इसलिए लोगों का ज्यादा ध्यान भी नहीं खींच पा रहा हूं। मेरा मानना है कि जिस तरह के किरदारों के प्रस्ताव मिल रहे हैं, मैं उनसे बेहतर किरदार अदा कर सकता हूं। शौरी जिस्म, लक्ष्य, सिंह इज किंग और यशराज की आजा नचले समेत कई बड़ी फिल्मों में सहायक अभिनेता का किरदार निभा चुके हैं।
इसके बारे में वे कहते हैं ऐसा नहीं है कि मैं बड़े बजट की फिल्मों में मुख्य किरदार में दिखना ही नहीं चाहता। लेकिन लोग मुझे मुख्य किरदार में लेते ही नहीं। शायद सहायक अभिनेता के रूप में मेरी शुरुआत के कारण ही वे लोग मुझे सिर्फ सहायक किरदारों में ही लेना चाहते हैं।
फिर भी रजत कपूर जैसे कई साहसी लोग हैं जिन्होंने मुझे अगली और पगली में मुख्य किरदार निभाने का मौका दिया था। आशा करता हूं कि और भी फिल्म निर्माता मेरे पर यकीन दिखाकर एक मौका देंगे। फिलहाल रणवीर के पास रजत कपूर की फात्सो है। गुलपनाग के साथ 4 मई को आने वाली इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए रणवीर ने अपना वजन 15 से 18 किलो तक बढ़ाया था।


Click it and Unblock the Notifications











