पूजा भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड ने खोली महेश भट्ट की पोल? बोले- 'जब मैं उनकी बेटी के साथ था..'

निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने अपने जीवन में जितनी शानदार फिल्में बनाई हैं उतने ही वो विवादों में भी रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि कई कारणों से उनका नाम विवादों में आ जाता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
एक एक्टर ने महेश भट्ट पर कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि पूजा भट्ट का एक्स बॉयफ्रेंड है। हम बात कर रहे हैं रणवीर शौरी की जो कि कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होने महेश भट्ट पर ढेरों आरोप लगाते हुए उनकी पोल खोली है और एक ऐसी सच्चाई दुनिया को बताई है जो कि शायद ही लोग जानते होंगे।
क्या बोले रणवीर
एक था टाइगर एक्टर ने कहा कि महेश भट्ट ने उनका इस्तेमाल किया है और ये बात को काफी देर बाद जान पाए। ये वो वक्त था जब रणवीर उनकी बेटी पूजा भट्ट को डेट कर रहे थे। रणवीर ने कहा, ''जब में पूजा भट्ट के साथ रिश्ते में था तो महेश भट्ट को काफी मानता था। लेकिन मैं तब दुखी हो गया जब मैने देखा कि वो मेरे सम्मान देने का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो मेरे ही खिलाफ था और इंडस्ट्री में मेरे साथ दोहरा बर्ताव हो रहा था।'' एक्टर यहीं नहीं रुक बल्कि उन्होने कुछ बातें और कहीं हैं।
गैंगिंग को लेकर खोला राज
रणवीर शौरी का कहना है कि इंड्स्ट्री में गैंगिग होती है। ''सुशांत की मौत के बाद रणवीर को लगा था इसके खिलाफ बोलना चाहिए। इंडस्ट्री में ऑफ रिकॉर्ड आप किसी से भी इसके बारे में पूछ सकते हैं।
लेकिन मैं ऑन रिकॉर्ड बता रहा हूं कि ऐसा होता है। इंड्स्ट्री में किसी का भी करियर खराब करके दूसरे को आगे लाया जाता है। ऐसा अक्सर होता है।'' अब रणवीर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर बात कर रहे हैँ। रणवीर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











