जो चाहे वो रोमांस कर ले रणवीर के साथ : अनुष्का

जी हां ये वही रणवीर हैं जिन्होंने अनुष्का के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात से अपना फिल्मी कैरियर स्टार्ट किया था। इसी बीच अनुष्का और रणवीर के बीच प्रेम भी जाग गया लेकिन यह प्रेम कुछ ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया इसकी वजह मस्त मस्त नैनों वाली सोनाक्षी हैं। रणवीर ने सोना के लिए ही अनुष्का को छोड़ दिया। ये हिरो इन दोनों को ही पसंद है और रणवीर के कारण ही ये दोनों एकट्रेस एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं।
लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा है कि पता नहीं लोग क्यों बिना सिर पैर की बातें करते हैं भला मैं और सोनाक्षी क्यों एक दूसरे से लड़ेगे वो भी रणवीर के लिए। हां मैं मानती हूं की रणवीर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। हम दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग है और कई बार हम साथ में घूमते फिरते भी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बीच प्यार जैसी कोई चीज है।
रणवीर और मेरे बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं है और जो चाहे वो रणवीर के साथ रोमांस करे। अब ये तो रणवीर पर ही डिपेंड करता है कि वो किसे पसंद करते हैं। जहां तक दबंग गर्ल का सवाल है मुझे उनसे कोई भी प्रॉबलेम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











